Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेश‘सनातन के मान-सम्मान को चोट पहुंचाना सपा-कांग्रेस की फिदरत’: झांसी में...

‘सनातन के मान-सम्मान को चोट पहुंचाना सपा-कांग्रेस की फिदरत’: झांसी में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बोले- अखिलेश यादव ढंग के व्यक्ति नहीं – Jhansi News


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शनिवार को झांसी पहुंचे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शनिवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने कहा “हमारे सनातन, संस्कृति और भारत के मान सम्मान को हमेशा चोट पहुंचाने की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की फिदरत बन गई है। अखिलेश यादव कोई ढंग के व्यक्ति नहीं हैं। पहले कोविड के सम

.

अब महाकुंभ आ गया तब भी बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। शर्म आती है कि कांग्रेस और सपा के लोग ऐसे स्टेटमेंट दे रहे हैं। देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करते हैं और फिर चुपके से डुबकी लगा आते हैं। इनको लोग माफ नहीं करेंगे। ”

समय देखकर टीका-जनेऊ पहनना ठीक नहीं

झांसी में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

राष्ट्रीय महामंत्री ने मऊरानीपुर और फिर झांसी महानगर में आयोजित बजट संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने राहुल-प्रियंका के महाकुंभ स्नान पर कहा कि “यह लोग ऐसे हैं कि पहले वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कहकर विरोध करते थे। अब महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रहे, कुछ लोग छिपकर भी जा रहे। सभी को जाना चाहिए, लेकिन खुलकर कहना भी चाहिए कि सनातन धर्म पर गर्व है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि समय देखकर टीका नहीं लगाना चाहिए, चुनाव आने पर ही टीका लगाना, जनेऊ पहनना ठीक नहीं, आस्था भी रखें।”

अखिलेश खुद फेल, डाउट हो तो कार्यकाल देखें

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद फेल है। उनके दिमाग और सोच के बारे में डाउट हो तो उनके समय के कार्यकाल को याद कर लीजिए। 100 से ज्यादा दंगे हुए थे। वे ढंग के व्यक्ति, अच्छे व्यक्तिव्य, अच्छे साकारात्मक सोच के व्यक्ति नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से यूपी की जनता ऊब चुकी है। जनता ने देख लिया कि अखिलेश यादव दंगा कराने और अपराधीकरण को प्रोत्साहन करने में माहिर है। इसलिए समाजवादी पार्टी को बार-बार हारना पड़ रहा है।

दिल्ली जीत पर कहा कि राज्यों की जनता अब डबल इंजन की सरकार चाहती है। शीशमहल की जांच पर कहा कि जो घोटाले हुए, उनकी जांच होना चाहिए, नहीं करेंगे तो लोग कहेंगे मिलीभगत है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular