Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने की 2027 के चुनाव की तैयारी: चारों विधानसभाओं में...

सपा ने की 2027 के चुनाव की तैयारी: चारों विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त होंगे, जिले की चारों सीटें जीतने का लक्ष्य – Farrukhabad News


फर्रुखाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव।

फर्रुखाबाद में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला प्रभारी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में पंचायत और विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि चारों विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। ये प्रभारी विधानसभा अध्यक्षों के साथ मिलकर बूथों को मजबूत करेंगे। पंचायत चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिनिधि अपने बूथ का नंबर लेकर आएगा।

जिला प्रभारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भी भाजपा नेताओं ने भ्रामक बयान दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को भाजपा नेताओं ने नहीं बनने दिया।

पूर्व प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य।

पूर्व प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य।

2027 की तैयारी में जुटी पार्टी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने जिले की चारों सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद डॉ. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली है, जहां से समाजवाद की स्थापना हुई। उन्होंने दावा किया कि जिले में जो भी विकास कार्य हुए, वह अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की देन हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular