Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा सांसद बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से जीती बीजेपी: कासगंज...

सपा सांसद बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से जीती बीजेपी: कासगंज दौरे पर धर्मेंद्र यादव, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश – Kasganj News


अमित यादव सौरभ | कासगंज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सपा सांसद बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी से जीती बीजेपी।

कासगंज के प्रतापपुर गांव में समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्व प्रधानाचार्य कप्तान सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर पीड़ीए पंचायत, सेक्टर और बूथ प्रभारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एटा लोकसभा से सपा सांसद देवेश शाक्य और विधायक नादिरा सुल्तान उपस्थित रहे। पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफ़ीज गांधी और जिलाध्यक्ष विक्रम यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

धर्मेंद्र यादव ने सम्मेलन में बीजेपी पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही वोटर लिस्ट में सभी का नाम दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा हथियार है।

सपा सांसद ने बीजेपी सरकार पर प्रदेश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान और युवा वर्ग परेशान हैं। पेपर लीक की समस्या से नौजवान प्रभावित हो रहे हैं। उनके अनुसार समाज का हर वर्ग परेशानी में है और लोग विधानसभा चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular