पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचने परिजन।
समस्तीपुर में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। 5 जून को बाइक ने टक्कर मारी थी। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। घटना विभूतिपूर थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव की है।
.
मृतक की पहचान रामगुलाम महतो(55) के तौर पर हुई है। भतीजा प्रमोद कुमार ने बताया कि चाचा साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए PMCH भेज दिया था।
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन
जांच में जुटी पुलिस टीम
वहीं, विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।