सनी गुप्ता, संभल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। सुबह 7 बजे आसमान में काली घटाएं छाईं। करीब 50 मिनट बाद 7:58 बजे बारिश शुरू हो गई।
बारिश के दौरान 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अचानक हुई बारिश से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर सन्नाटा छा गया।



कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश का फसलों पर मिला-जुला प्रभाव पड़ा है। धान, मक्का और मूंगफली की फसलों को फायदा होगा। वहीं प्याज और गेहूं की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। टमाटर और फूलगोभी की फसल भी प्रभावित हो सकती है।