Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुल्डोजर: नौतनवां प्रशासन...

सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद पर चला बुल्डोजर: नौतनवां प्रशासन ने कार्रवाई की, सरकारी जमीन पर हुआ था निर्माण – Kolhui(Pharenda) News


आशीष कुमार गुप्ता | कोल्हुई(फरेंदा), महराजगंजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मस्जिद को बुल्डोजर से गिराया गया।

महराजगंज के नौतनवां तहसील और पुलिस की टीम ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मोगलहा में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद को गिरा दिया। नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंची।

तहसील टीम के अनुसार मजार के पास बनी यह मस्जिद सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित की गई थी। राजस्व टीम ने पहले ही मस्जिद को गिराने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सरकारी भूमि पर बने मदरसे और मस्जिदों को गिराने की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में आज जेसीबी की मदद से मस्जिद को गिराया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा रही।

नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मस्जिद सरकारी भूमि पर बनी थी, इसलिए अल्टीमेटम देने के बाद आज कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई के दौरान तहसील और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular