Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeजॉब - एजुकेशनसरकारी नौकरी: बिहार में 1024 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन...

सरकारी नौकरी: बिहार में 1024 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, इंजीनियर्स तुंरत करें अप्लाई


  • Hindi News
  • Career
  • Today Is The Last Date To Apply For Recruitment To 1024 Posts In Bihar, Engineers Should Apply Immediately

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी बीपीएससी ने 1024 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या

सिविल असिस्टेंट इंजीनियर

984 (324 महिलाओं के लिए)
मैकेनिकल असिस्टेंट इंजीनियर36 ( 8 महिलाओं के लिए)
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर4
कुल पदों की संख्या1024

इन विभागों में होगी भर्ती :

(असिस्टेंट इंजीनियर, असैनिक)

  • पथ निर्माण विभाग: 117 पद
  • भवन निर्माण विभाग: 55 पद
  • ग्रामीण कार्य विभाग: 231 पद
  • जल संसाधन विभाग: 351 पद
  • लघु जल संसाधन विभाग: 58 पद
  • नगर विकास एवं आवास विभाग: 85 पद
  • योजना एवं विकास विभाग: 82 पद
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 5 पद

असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल):

  • पथ निर्माण विभाग: 12
  • भवन निर्माण विभाग: 03 पद
  • लघु जल संसाधन विभाग: 04 पद
  • नगर विकास एवं आवास विभाग: 17

असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिक) :

नगर विकास एवं आवास विभाग: 04 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

AICTE से मान्यता प्राप्त किसी भी यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • सामान्य वर्ग के पुरुष : अधिकतम 37 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग : पद के अनुसार अधिकतम 40 और 42 साल

सैलरी :

लेवल – 9 के अनुसार ग्रेड पे – 5400 रुपए

एग्जाम में कैटेगरी वाइज इतने मार्क्स जरूरी :

  • सामान्य : 40%
  • पिछड़ा : 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 34%
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिला, दिव्यांग : 32%

फीस :

  • सामान्य : 750 रुपए
  • केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति : 200 रुपए
  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवार : 200 रुपए
  • दिव्यांग (40% या उससे अधिक) : 200 रुपए
  • अन्य सभी : 750 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in​​​​​ पर जाएं।
  • ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट पर क्लिक करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के 107 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 62 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जून तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2619 पदों पर निकली भर्ती; आज से शुरू आवेदन, एज लिमिट 37 साल

बिहार स्वास्थ्य विभाग स्टेट हेल्थ सोसायटी में ढाई हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई यानी आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular