- Hindi News
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photos Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath
प्रयागराज8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकुंभ का आज पांचवां दिन है। चौथे दिन 30 लाख से ज्यादा भक्तों ने डुबकी लगाई। वहीं अब तक टोटल 7 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया है। लखनऊ में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। सुनने में आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा- CM योगी ने मात्र 4 महीने में महाकुंभ नगर बसा दिया। उसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की। एक शहर बसा दिया, ये सबके बस का खेल नहीं। पूरे मेला क्षेत्र की किसी व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।
आज गंगा पंडाल में रवि किशन और पद्म भूषण विश्व मोहन भट्ट की परफॉर्मेंस है। गुरुवार देर रात बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी। गंगा पंडाल में हो रहे ‘संस्कृति का संगम’ कार्यक्रम में शंकर महादेवन ने ‘चलो कुंभ चलें.. गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुवार को संगम की रेती पर 3 अखाड़ों में 23 महामंडलेश्वर बनाए गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

महाकुंभ के पल-पल की अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अखिलेश बोले- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है
महाकुंभ में 13 से 17 जनवरी तक सरकार ने करीब 7 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का दावा किया। लखनऊ में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर सरकार पर तंज कसा। कहा- सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। सुनने में आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।
03:16 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
इमरजेंसी में खुद का बचाव कैसे करें, बता रहा NDMA
महाकुंभ में आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मेला क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ (NDMA) की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इमरजेंसी में खुद के बचाव के तरीकों और उपकरणों से संबंधित जानकारी वीडियो के माध्यम से दी जा रही है।
02:44 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
प्रयागराज का मौसम कैसा है, बता रहें रिपोर्टर प्रकाश त्रिपाठी
मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। एक दिन पहले यानी 16 जनवरी को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 20.4°C और न्यूनतम तापमान 10.8°C रहा। आज शुक्रवार सुबह कभी हल्की धूप तो कभी बादल छा रहे। मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
02:16 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा के बुजुर्गों को फ्री महाकुंभ दर्शन कराएगी सरकार

हरियाणा सरकार राज्य के बुजुर्गों को प्रयागराज महाकुंभ का दर्शन फ्री में कराएगी। इसके लिए किसी को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी। सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चंडीगढ़ में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के साथ नॉन-स्टॉप सरकार के 100 दिनों में हुए कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुजुर्ग परिवारजनों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जाएंगे।
01:52 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
आनंद स्वरूप ने कहा- हर्षा गलत रास्ते पर जा रही थी, इसलिए मैंने रोका

हर्षा जैसी कई लाख लड़कियां आई हुई हैं। अगर उसे मेरी बात का बुरा लगा तो लग जाए। हम बस उसे सही समझा रहे थे। यह बात स्वामी आनंद स्वरूप ने कही। दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में हर्षा ने कहा, “आनंद स्वरूप को पाप लगेगा।” इसका जवाब देते हुए उन्होंने अपना वीडियो जारी किया। पढ़ें पूरी खबर…
01:51 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
अनिरुद्धाचार्य बोले- योगी ने जो किया, वो सबके बस का नहीं
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा- महाकुंभ का पावन पर्व पूरा देश मना रहा है। अनिरुद्धाचार्य ने कहा- CM योगी ने मात्र 4 महीने में महाकुंभ नगर बसा दिया। उसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की। एक शहर बसा दिया, ये सबके बस का खेल नहीं। पूरे मेला क्षेत्र की किसी व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।
01:51 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
किन्नर संतों के आशीर्वाद के लिए लंबी कतार

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में लोगों की भीड़ ज्यादा पहुंच रही हैं। किन्नर संतों का आशीर्वाद लेने के लिए लोग 2-2 घंटे तक इंतजार कर रहे हैं। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से आशीर्वाद पाने के लिए लंबी कतार लोगों की रोज लग रही है। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वह अपने शिविर से बाहर निकलती हैं तो भीड़ उनकी तरफ बढ़ती है। इसे देखते हुए 40 से ज्यादा बाउंसर और पुलिसकर्मी यहां तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर…
01:49 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
कल 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: योगी

योगी ने गुरुवार को X पर लिखा- आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज में आज 30 लाख से अधिक और अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 20 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।
01:47 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
शंकर महादेवन ने ‘चलो कुंभ चले’ गीत से किया मंत्रमुग्ध

महाकुंभ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और कलात्मक अभिव्यक्तियों का एक अद्भुत संगम है। गंगा पंडाल में संस्कृति विभाग के विशेष कार्यक्रम “संस्कृति का संगम” में प्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने अपने गीतों से गंगा पंडाल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन का हिस्सा बनने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने “चलो कुंभ चले” गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने गणेश वंदना गाकर पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
01:45 AM17 जनवरी 2025
- कॉपी लिंक
DM ने मौनी आमावस्या की तैयारियां देखी, 10 करोड़ श्रद्धालु आएंगे

29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। इस दिन यूपी सरकार का अनुमान है कि करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। तैयारियों को देखने के लिए गुरुवार को मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास, DGP सहित अन्य अफसरों महाकुंभ मेला क्षेत्र में निरीक्षण किया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।