Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeछत्तीसगढसरगुजा संभाग में तीन दिन शीतलहर जैसे हालात: अंबिकापुर सबसे ठंडा, यहां...

सरगुजा संभाग में तीन दिन शीतलहर जैसे हालात: अंबिकापुर सबसे ठंडा, यहां रात का टेंपरेचर 8 डिग्री रहा; जो सामान्य से 4 डिग्री कम – Chhattisgarh News


अंबिकापुर में सुबह और शाम के वक्त अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ठंड की शुरुआत हो गई है। सरगुजा संभाग में अगले तीन दिन शीत लहर जैसी स्थिति रहेगी। उत्तर-पूर्वी हवाओं से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। खासकर ​मैनपाट, सामरी के कई इलाकों में तीन-चार दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंड

.

प्रदेश में अंबिकापुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम था। प्रदेश भर में आने वाले दो से तीन दिनों में टेंपरेचर में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

प्रदेश के जिलों में रात के तापमान की स्थिति।

सरगुजा संभाग सबसे ठंडा

प्रदेश के सभी संभागों में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में पारा 12.8, सूरजपुर में 11.1 और जशपुर में 12.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

बस्तर संभाग में ऐसा रहा मौसम

बस्तर संभाग के जिलों में रात का तापमान 13 डिग्री से नीचे चला गया है। बस्तर में टेंपरेचर 13.6, सुकमा 15.4, दंतेवाड़ा 12.9, बीजापुर 14.5, नारायणपुर 10 और कांकेर में 17 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के पास रहने की संभावना है। मंगलवार को दिन का टेंपरेचर 30.4 डिग्री रिकॉर्ड रहा। वहीं रात का पारा 16.2 डिग्री रहा ।

दिन का तापमान सामान्य से कम

सर्दी के मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर नॉर्मल से नीचे पहुंच जाता है। इस स्थिति में रात काफी ठंडी हो जाती है। हवा में ठंडक बनी रहने और शुष्क (ड्राई) हवा के लगातार आने से दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ नहीं पाता जिससे तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे पहुंच जाता है। इस समय प्रदेश में यही स्थिति है। ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम है।

बिलासपुर में दिन का तापमान 28.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं रायपुर में दिन का पारा 0.5 डिग्री कम था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular