जख्मी युवक का सदर अस्पताल में डॉ विकास सिंह ने किया ऑपरेशन।
भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में मंगलवार की दोपहर सरस्वती पूजा में नाचने के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। बदमाशों ने उसे दो गोली मारी है जिसमें एक दाहिने साइड पीठ से होते हुए सीने की तरफ से निकल गई और एक गोली हाथ मे
.
उदवंतनगर थाना की गश्ती पुलिस ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
जख्मी युवक को दो गोली लगी है।
जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी रामचंद्र राम के 26 वर्षीय बेटा संटू राम है। संटू ने घायल हालत में बताया कि उसने अपने गांव के मुसहर टोली में दोस्तों के साथ मिलकर सरस्वती पूजा का आयोजन किया था।
इस आयोजन में गाने पर डांस कर रहा था। तभी चार की संख्या में नशा करने आए बदमाशों ने उसे गाली दे दी। संटू ने इसका विरोध करते हुए कहा कि तुम लोग यहां नशा करने के लिए क्यों आए हो, जाकर दूसरी जगह नशा करो। इसी बात को लेकर एक हथियारबंद बदमाश ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर दो गोली मार दी।

पद्मश्री से सम्मानित डॉ भीम सिंह भवेश जख्मी से मिले।
गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उदवंतनगर थाना पुलिस को दी। युवक को गोली लगने के बाद पद्मश्री से सम्मानित मुसहर के मसीहा डॉ भीम सिंह जख्मी से मिलने के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने बताया कि एक मुसहर समाज के युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी, युवक काफी गरीब परिवार से है। अभी जख्मी युवक खतरे से बाहर है। डॉ विकास ने बताया कि काफी खून बह गया है। ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑब्जर्वेशन में रखकर इलाज किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द से जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।