Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeबिहारसहरसा को मिलेगा 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: CM...

सहरसा को मिलेगा 210 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: CM 23 जनवरी को करेंगे 36 योजनाओं का उद्घाटन;16 का शिलान्यास, ​​​​​​​​​​​​​​DM ने दी जानकारी – Saharsa News


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 जनवरी को सहरसा में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में वे कुल 210 करोड़ रुपए की 52 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि इनमें 93.89 करोड़ रुपए की

.

डीएम ने बताया कि इनमें सबसे अधिक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम की 10 योजनाएं हैं, जिन पर 22.57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की तीन योजनाओं पर 44.23 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जबकि ग्रामीण कार्य विभाग की कुल 13 योजनाओं पर 15.26 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

CM के आगमन की तैयारी पूरी।

हालांकि शिलान्यास की जाने वाली 16 योजनाओं में तीन विभाग शामिल हैं। इनमें भवन निर्माण विभाग की दो योजनाएं सबसे बड़ी हैं, जिन पर 83.79 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम की 12 नई योजनाओं पर 28.26 करोड़ रुपए और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की दो योजनाओं पर 4.10 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इन सभी विकास कार्यों से सहरसा क्षेत्र में शिक्षा, निर्माण और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सर्किट हाउस, जिला उप विकास आयुक्त भवन और आयुक्त कार्यालय सहरसा को फूलों से सजाया संवारा गया है। सड़क को चकाचक के लिए सुबह दोपहर और शाम में झाड़ू लगाया जा रहा है। ताकि शहर सुंदर और स्वच्छ दिखे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular