सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र में शनिवार रात साढ़े दस बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई। इस घटना में दो लोग जख्मी हो गए। विलास महतो(45) का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। दूसरे पक्ष से मोहम्मद मोईम(50) भी जख्मी हुए। घटना की सुचना मिलते ही घटन
.
पतरघट इलाके के निवासी जख्मी विलास महतो के बेटे राजीव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति विवादित जमीन पर रात में घर बना रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद महतो पक्ष ने शुरू किया। हांलाकि दोनों पक्ष का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
विलास महतो का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया।
बकरीद पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था। दो पक्षों मे हिंसा की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक हिमांशु मौके पर पहुंचे। एसपी हिमांशु ने बताया कि बकरीद को देखते हुए पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जमीनी विवाद में 2 पक्षों के बीच झड़प
सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद है और शनिवार की रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले को लेकर पुलिस तहकीकात और कार्रवाई में जुटी है।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। किसी भी असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जा रही है।