Thursday, June 12, 2025
Thursday, June 12, 2025
Homeबिहारसहरसा में मनाया गया लालू यादव का 78वां जन्मदिन: 200 बच्चों...

सहरसा में मनाया गया लालू यादव का 78वां जन्मदिन: 200 बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री, सद्भावना दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित – Saharsa News


पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन आज सहरसा के नवहट्टा में सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। शाहपुर महादलित टोले में राजद नेता धनिक लाल मुखिया के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयो

.

धनिक लाल मुखिया ने लालू प्रसाद के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि, ‘लालू जी ने अपने कार्यकाल में वंचित और दलित वर्ग की आवाज बुलंद की। उन्होंने पिछड़े वर्ग को शासन, प्रशासन और राजनीति में आगे लाने का काम किया।’ उन्होंने कहा कि, ‘200 बच्चों को पढ़ाई लिखाई के लिए कॉपी, कलम और किताब दी गई। ताकि भविष्य बेहतर हो सके।’ इसके अलावा उन लोगो ने लालू प्रसाद के दीर्घायु होने की कामना की।

कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, पेन और किताबें वितरित करते राजद नेता।

शैक्षणिक सामग्री वितरण की पहल की सराहना

कार्यक्रम में राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. आलमीन और वरिष्ठ नेता शंकर यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शैक्षणिक सामग्री वितरण की पहल की सराहना की।

समारोह के समापन में काटा गया केक

समारोह का समापन केक काटने और लालू जिंदाबाद के नारों के साथ हुआ। इस आयोजन को सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रचार का माध्यम माना जा रहा है। सभी ने लालू प्रसाद यादव के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular