Tuesday, April 15, 2025
Tuesday, April 15, 2025
Homeछत्तीसगढसहायक संचालक उद्योग भर्ती: फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब...

सहायक संचालक उद्योग भर्ती: फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 26 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन – Raipur News



सहायक संचालक उद्योग के 30 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक संचालक उद्योग के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है।

.

पहले ये डेट 8 अप्रैल थी, लेकिन अब कैंडिडेट्स 26 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आयोग ने ये फैसला तकनीकी दिक्कतों के चलते लिया है, क्योंकि कई लोगों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी।

फॉर्म में गलती सुधारने का मिलेगा मौका

अगर आवेदन करते वक्त किसी से गलती हो गई है तो उसे सुधारने का भी पूरा मौका मिलेगा।

  • बिना फीस के करेक्शन की विंडो 27 से 29 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी।
  • फीस देकर बदलाव करना है तो 30 अप्रैल से 2 मई 2025 तक का टाइम मिलेगा।

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • इंजीनियरिंग करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए एलिजिबल हैं।
  • इसके अलावा MBA, PGDM या फिर औद्योगिक रसायन, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भौतिकी और रसायन में पोस्ट ग्रेजुएशन वालों के लिए भी मौका है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

  • 1 जनवरी 2025 को उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।
  • छत्तीसगढ़ के लोकल उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।

फॉर्म की फीस क्या है?

  • छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है।
  • दूसरे राज्यों के कैंडिडेट्स को ₹400 फीस देनी होगी।

आवेदन कहां करें?

  • जो भी अप्लाई करना चाहते हैं, वे CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
  • अब आखिरी तारीख 26 अप्रैल कर दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular