Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसहारनपुर में सांड़ की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत: सांड़...

सहारनपुर में सांड़ की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत: सांड़ ने सीने में घुसा दी सींग, ड्यूटी से घर लौट रहा था, अकेला कमाने वाला था – Saharanpur News



सहारनपुर में सांड़ की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते हुए पीआरडी जवान को सांड़ ने हमला कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार लिस सीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक घर में अकेला कमाने वाला थ

.

थाना गंगोह के गांव राजपुर के रहने वाले ललित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह पीआरडी जवान था। उसकी ड्यूटी थाना बड़गांव में थी। पीआरडी जवान रविवार की देर रात को ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। नानौता से 5 किलोमीटर दूर देवबंद रोड के गांव कचराई के पास एक सांड ने पीआरडी जवान पर हमला कर दिया।

बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पीआरडी जवान भी नीचे गिर गया। सांड़ ने फिर पीआरडी जवान पर हमला कर दिया। सांड़ ने सींग पीआरडी जवान के सीने में घुसा दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर घायल पीआरडी जवान को सीएचसी में लेकर आए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों को पीआरडी जवान की मौत की सूचना दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। शव को देखकर मृतक ललित की पत्नी ऋतु का बेहोश हो गई। मृतक के माता-पिता भी जवान बेटे की मौत से सदमे में है।

ललित के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के ही अरविंद ने बताया कि ललित घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से आर्थिक संकट भी आ गया है। ग्रामीणों ने मृतक ललित के परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है। जिससे परिवार का गुजारा हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular