छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू की अगवाई में रायपुर में 500 से ज्यादा लोगों ने संगठन की सदस्यता ली। इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम रायपुर के एकात्मक परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया।
.
यहां नए सदस्यों से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, बीजेपी भगवान राम की पार्टी है। आप सिर्फ भाजपा में ही क्यों आए, क्योंकि भगवान ने आपको इस पार्टी में भेजा है। यह भगवान राम की पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर बनवाने वाली पार्टी है।
अग्रवाल ने नए सदस्यों को मोटिवेट करते हुए कहा कि, अब आप सभी को अपने मोहल्ले में 100-100 लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है। आप सभी को जनता को बताना है कि भारत के हिंदुओं के हित की रक्षा करने और पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली पार्टी का सदस्य बनना है।
कांग्रेस का लक्ष्य भ्रष्टाचार करना ही रहा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता लेने आए लोगों से कहा कि, भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है। इसके नेता दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नरेंद्र मोदी हैं। जब-जब देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उसका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना ही रहा।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने तो भ्रष्टाचार, लूटपाट के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसीलिए 5 साल में जनता ने उसे सत्ता से हटा दिया। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की विधारधारा के साथ काम करने वाली पार्टी है।
भाजपा की सदस्यता लेने आए लोगों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुवा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने स्वागत किया।

कांग्रेस देश विरोधी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि, आज देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कांग्रेस और उसके नेता प्रधानमंत्री मोदी को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार झूठ बोल रहे हैं, कभी आरक्षण खत्म करने के नाम पर तो कभी संविधान को खतरे में बताकर। लेकिन देश की जनता को मोदी पर भरोसा है। कांग्रेस के नेता अमेरिका में देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत की बुराई करते हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि, बीजेपी हिंदुत्व को मजबूत करने वाली पार्टी है। हिंदुत्व किसी जाति धर्म का नहीं बल्कि राष्ट्रीयता का प्रतीक है। अभी तक 17 हजार परिवारों को घर वापसी कराई। राष्ट्रवाद, प्रेरणा और सुशासन और विकास के माध्यम से देश विकास कर रहा है। हमारे लिए लिए सबसे पहले देश आता है उसके बाद पार्टी संगठन अंत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता।

ह अभियान पूरे दो महीने तक चलेगा
जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल ने कहा कि, अभी तक पूरे देश में साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा लोग इन 15 दिनों में सदस्य बन गए हैं। यह अभियान पूरे दो महीने तक चलेगा। भाजपा एक विचार है, भाजपा एक ऐसे उद्देश्य के लिए काम करती है, जो देश के गौरवशाली इतिहास को महान बनाती है।
भाजपा की सरकार बनने के बाद हम विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर है।
युवाओं-महिलाओं को जोड़ने का मुझे सौभाग्य मिला
अमित साहू ने कहा कि, मैं पार्टी का वह कार्यकर्ता हूं जो आपको पार्टी से जोड़ने का माध्यम बनने जा रहा हूं। इसलिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि पार्टी से आप जैसे युवाओं, महिलाओं को जोड़ने का सौभाग्य मुझे मिला।
आज सभी को मालूम है कि देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। देश में हिन्दुओं की रक्षा, भगवा ध्वज का सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा तैयार रही है।
लोग ऐसे ज्वॉइन कर रहे भाजपा
भाजपा की सदस्यता हर वर्ग के लोग ले रहे हैं। इसके लिए इस लिंक https://nm-4.com/bjpmem/Q1DQNH पर जानकारी ली जा सकती है। इस लिंक में मोबाइल फोन नंबर लिखने पर एक OTP से वेरिफाइड करना होगा। स्क्रीन पर दिए गए फॉर्म पर टाइटल में Mr या Mrs लिखकर फिर नाम और अन्य जानकारियां देकर सेव पर क्लिक करते ही लोग घर बैठे भाजपा के सदस्य बनेंगे।