Saturday, June 21, 2025
Saturday, June 21, 2025
Homeराज्य-शहरसाइकिल के पैडल में फंसा छात्र का पैर: लोगों ने आधे...

साइकिल के पैडल में फंसा छात्र का पैर: लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आरी से पैडल काटकर निकाला – Dewas News



देवास के सिविल लाईन रोड़ पर मंगलवार शाम को साईकिल से जा रहा एक छात्र अचानक सिविल लाईन रोड़ पर गिर गया। हादसे में उसका पैर साइकिल के पैडल में फंस गया। इस दौरान आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उसकी मदद करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।

.

आखिरकार पैडल के लोहे वाला भाग आरी के पत्ते से काटा गया, उसके बाद बच्चे का पैर साइकिल से निकल पाया। इस दौरान सिविल लाईन रोड़ पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे के बीच रास्ते में गिरने से यातायात भी बाधित हुआ।

स्थानीय विनय शिंदे ने बताया कि मंगलवार को छात्र आदर्श कोचिंग से अपने घर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। बच्चा साइकिल से गिर गया था, जिसके कारण उसका पैर पैडल में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद भी पैर नहीं निकला तो फिर आरी के पत्ते से लोहे का कुछ भाग काटा गया उसके बाद पैर निकला। बच्चा कोचिंग से अपने घर जा रहा था। इस दौरान करीब आधे घंटे बच्चे का पैर पैडल वाले में भाग में फंसा रहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular