Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeझारखंडसाइबर ठगी का बड़ा खुलासा: जामताड़ा में तीन गिरफ्तार, 2.95 लाख...

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: जामताड़ा में तीन गिरफ्तार, 2.95 लाख रुपए और ड्रोन कैमरा बरामद – Jamtara News



पुलिस ने धनबाद के कमल मंडल (26), जामताड़ा के मनोज मंडल (42) और गिरिडीह के रोबिन मंडल (26) को गिरफ्तार किया है।

जामताड़ा पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के रायडीह गांव में की गई छापेमारी में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

.

एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के निर्देश में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व वाली टीम ने धनबाद के कमल मंडल (26), जामताड़ा के मनोज मंडल (42) और गिरिडीह के रोबिन मंडल (26) को गिरफ्तार किया है।

2.95 लाख रुपए नगद बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, 2.95 लाख रुपए नगद, एक ड्रोन सेट और वाहन बरामद किए हैं।

15 से 20 हजार रुपए में एपीके बेचते थे

गिरोह का मुख्य काम एपीके (APK) फाइल की खरीद-फरोख्त था। ये फिशिंग करने वालों को 15 से 20 हजार रुपए में एपीके बेचते थे। गिरोह फोनपे पर कैशबैक का झांसा देकर लोगों को ठगता था। एटीएम से पैसे निकालकर कमीशन काटने के बाद रकम को निचले स्तर के साइबर अपराधियों में बांट दी जाती थी।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मुख्य रूप से ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था। मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular