Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeबिहारसाइबर फ्रॉड गिरोह का मास्टरमाइंड फरार: मोतिहारी पुलिस ने यश की...

साइबर फ्रॉड गिरोह का मास्टरमाइंड फरार: मोतिहारी पुलिस ने यश की गिरफ्तारी पर रखा 20 हजार का इनाम, डार्क वेब से करता था ठगी – Motihari (East Champaran) News



मोतिहारी साइबर थाना पुलिस डार्क वेब के जरिए ठगी करने वाले बॉस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। मास्टरमाइंड यश पांडेय अम्बिका नगर, बंजरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

.

साइबर डीएसपी अभिनव परासरण ने बताया कि यश मोतिहारी से गिरोह का संचालन करता था। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि यश की जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

एक सप्ताह पहले मोतिहारी साइबर थाना ने छापेमारी कर बॉस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 30 लाख रुपए नकद, नोट गिनने की तीन मशीनें, लैपटॉप, पासबुक, चेकबुक, एटीएम और हथियार बरामद किए थे।

गिरोह का ‘थर्ड मैन’ गिरफ्तार

बुधवार को पुलिस ने गिरोह के ‘थर्ड मैन’ को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि उसने साइबर ठगी से कमाए 15 लाख रुपयों से एक कार और स्कूटी खरीदी थी। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular