Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeविदेशसाउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने इमरजेंसी लगाई: कहा- विपक्ष नॉर्थ कोरिया...

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने इमरजेंसी लगाई: कहा- विपक्ष नॉर्थ कोरिया के इशारे सरकार अस्थिर करना चाह रहा, यून की पत्नी पर घोटाले का आरोप


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यून सुक योल ने साल 2022 में साउथ कोरिया के राष्ट्रपति का पदभार संभाला था। - Dainik Bhaskar

यून सुक योल ने साल 2022 में साउथ कोरिया के राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को इमरजेंसी का ऐलान किया। मार्शल लॉ का ऐलान करते वक्त उन्होंने कहा- विपक्ष उत्तर कोरिया के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियां कर रहा है। विपक्ष की साजिश सरकार को अस्थिर करने की है।

राष्ट्रपति ने टीवी प्रोग्राम से इमरजेंसी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कदम संविधान और कानून को बचाने के लिए उठाया गया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले का देश की सरकार और लोकतंत्र पर क्या असर पड़ेगा।

यून साल 2022 में राष्ट्रपति बने थे। तब से उन्हें मजबूत विपक्ष के कारण अपनी नीतियों को लागू करने में मुश्किलें हो रही थीं।

पत्नी पर घोटाले का आरोप, विपक्ष ने जांच की मांग की थी राष्ट्रपति यून सुक योल ने यह ऐलान तब किया जब उनकी पीपुल पावर पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच बजट विधेयक को लेकर समझौता नहीं हो पा रहा है।

विपक्ष की मांग थी कि राष्ट्रपति यून अपनी पत्नी और अफसरों से जुड़े घोटालों की जांच कराएं, लेकिन यून ने इसे खारिज कर दिया था। इस कारण विपक्ष उन पर हमलावर था।

इमरजेंसी के ऐलान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने सांसदों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई। 1980 के बाद यह पहली बार है, जब दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ घोषित किया गया है। मार्शल लॉ लागू करने का विरोध करने के लिए दक्षिण कोरियाई संसद के बाहर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular