साक्षी ने राष्ट्रपति को पीपल के पत्ते पर उनकी तस्वीर बना कर दी
नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव-2025 का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इस महोत्सव में जोबट की कलाकार साक्षी लक्ष्मणसिंह भयड़िया ने एक अनूठी कलाकृति पेश की। उन्होंने पीपल के पत्ते पर राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वी
.
साक्षी को राष्ट्रपति से मिलने का मिला अवसर
साक्षी ने आलीराजपुर जिले की पिथौरा चित्रकला और संस्कृति का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में उन्होंने लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर मिला। 16 से 24 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम में 600 से अधिक आदिवासी कलाकारों ने भाग लिया। महोत्सव में 500 प्रदर्शनी स्टॉल और 25 खाद्य स्टॉल लगाए गए।
25 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर
इस आयोजन में 20 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का सहयोग रहा। 25 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इस महोत्सव में श्रीलंका और इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदायों के उत्पादों को आधुनिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है।