Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeमध्य प्रदेशसागर के इतवारी टोरी पर दो गुटों में विवाद, फायरिंग: एक...

सागर के इतवारी टोरी पर दो गुटों में विवाद, फायरिंग: एक युवक घायल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 आरोपी पकड़ाए – Sagar News


फायर करते हुए कैमरे में कैद हुआ आरोपी।

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र की इतवारी टोरी पर शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों

.

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि इतवारी टोरी पर अरबाज कुरैशी, शादाब मंसूरी, वाजिद खान का इमरान और समीर के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार देर रात दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें गोलियां चलीं। फायरिंग में अरबाज खान घायल हो गया।

क्षेत्र में अफरा-तफरी मची

गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें गोली चलने की वारदात कैद हुई मिली।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी हिरासत में

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरबाज, शादाब और इमरान को हिरासत में लिया है।

घायल की शिकायत पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular