Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशसागर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश: अधिकतम तापमान 41 डिग्री;...

सागर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश: अधिकतम तापमान 41 डिग्री; तीन दिन में मानसून के आने की संभावना – Sagar News


सागर में शनिवार दोपहर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया। दोपहर 12:30 बजे आसमान में काले घने बादल छाए और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस द

.

15-16 जून तक मानसून के आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी है। पिछले 15 दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में रुका मानसून अब सक्रिय हुआ है। विभाग ने 15-16 जून को मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। मानसून की सामान्य प्रवेश तिथि 15 जून है, जबकि पिछले साल यह 21 जून को प्रदेश में पहुंचा था।

लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

जून की शुरुआत से सागर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा था। पिछले एक सप्ताह से दिन का तापमान 41 से 45 डिग्री और रात का तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच बना हुआ था। तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, जिन्हें आज की बारिश से कुछ राहत मिली है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular