सामाजिक कार्यकर्ता भाई साहब पटेल ने दिखाई मानवता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

satendra vishwakarma

सिंग्रामपुर///
दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने टू-व्हीलर सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के समय सामाजिक कार्यकर्ता भाई साहब पटेल किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखा और मानवीयता दिखाते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। यह हादसा जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के गुबरा गांव के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान इंद्रेश ठाकुर, निवासी जबेरा-पारना के रूप में हुई है, जो गुबरा से सिंग्रामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान आरक्षक रणीधर सिंह

Leave a Comment