Thursday, March 20, 2025
Thursday, March 20, 2025
Homeझारखंडसारंडा जंगल में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट: चपेट में आया एक...

सारंडा जंगल में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट: चपेट में आया एक सीआरपीएफ जवान, एयरलिफ्ट करने की हो रही तैयारी – Chaibasa (West Singhbhum) News


सारंडा जंगल में फिर हुआ आईईडी ब्लास्ट

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घटना रानीपुरा क्षेत्र में हुई है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ सर्च

.

सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने पहले से ही इन इलाके में आईईडी बिछा रखा था। सर्चिंग के दौरान एक जवान इस आईईडी की चपेट में आ गया।

सुरक्षाबल लगातार इस क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं। लगभग हर दिन आईईडी बरामद किए जा रहे हैं। सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने एक 10 किलोग्राम का आईईडी बरामद किया था। सारंडा जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां नक्सली गतिविधियां लगातार जारी हैं।

———————–

आईईडी ब्लास्ट से जुडृ़ी इस खबर को पढ़ृें…

चाईबासा में IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल:रांची के राज अस्पताल में चल रहा इलाज , CRPF के सर्च ऑपरेशन अभियान के दौरान हादसा

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के जंगल में नक्सलियों की ओर से लगाया गया IED ब्लास्ट कर गया है। इस IED ब्लास्ट में बटालियन 197 के सहायक कमांडेंट जी जे साईं, हवलदार सह रेडियो ऑपरेटर वीटी राव के अलावा कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट की यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल में हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular