Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeमध्य प्रदेशसारणी के अमन गांठे को जिलाबदर किया गया: कलेक्टर ने जारी...

सारणी के अमन गांठे को जिलाबदर किया गया: कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 10 अपराध दर्ज; एक साल तक जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा – Betul News



अपराधी अमन गाठे को एक साल के लिए जिलाबदर किया गया।

कलेक्टर ने सारणी के आदतन अपराधी अमन गाठे के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। उस पर सारणी क्षेत्र में चोरी, मारपीट, सट्टा, आर्म्स एक्ट समेत 10 अपराध दर्ज है। उसे एक साल के लिए जिलाबदर किया गया है।

.

पुलिस जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक थाना सारणी पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ जिला बदर का प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इस पर जिला कलेक्टर बैतूल ने आदेश जारी किया है। जिसमें आरोपी को एक साल के लिए बैतूल जिले और इसके सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया गया है। आरोपी अमन के खिलाफ कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

एसपी निश्चल एन झरिया ने कहा है कि यदि उक्त व्यक्ति को बैतूल जिले या इसके सीमावर्ती जिलों में देखा जाए, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular