सिंगरौली नगर निगम ने शनिवार सुबह 6 पक्के मकानों को जेसीबी से गिरा दिया। ये मकान थाना रोड के बेलौंजी तिराहे के पास नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से बने हुए थे।
.
लोगों ने कब्जे कर बनाए मकान
नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर कई एकड़ जमीन खाली पड़ी थी। लोगों ने धीरे-धीरे इस पर कब्जा करके पक्के मकान बना लिए। कुल 36 अवैध मकानों में से 29 को पहले ही तोड़ा जा चुका है। आज 7 मकानों में से एक मालिक ने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा है, इसलिए उसे छोड़कर बाकी 6 मकानों को तोड़ा गया।
कब्जाधारियों को कई बार दिया गया नोटिस
कमिश्नर ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों को नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस दिए गए। लेकिन उन्होंने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही खुद कब्जा हटाया।
अतिक्रमण हटने से सड़क चौड़ी हो जाएगी और नगर निगम अपनी जमीन का सही इस्तेमाल कर सकेगा।