Friday, May 2, 2025
Friday, May 2, 2025
Homeराज्य-शहरसिंगरौली में बाइक पेड़ से टकराई, फूफा-भतीजे की मौत: देवसर बाजार...

सिंगरौली में बाइक पेड़ से टकराई, फूफा-भतीजे की मौत: देवसर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे, सरई क्षेत्र में हादसा – Singrauli News


सिंगरौली में फूफा-भतीजे की बाइक सागौन के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम 5 बजे सरई थाना क्षेत्र के कुकराव झरिया टोला के पास हुई है।

.

सुखदेव सिंह (60) और उनके भतीजे गजाधर सिंह (45) बाइक से देवसर बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। हादसे में सुखदेव सिंह की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गजाधर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

सुखदेव सिंह ग्राम सुरगा के रहने वाले थे, जबकि गजाधर सिंह बहेरहा के निवासी थे।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तिनगुड़ी और बरका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular