किसानों के अनुसार आग दोपहर 12 से 1 बजे के बीच लगी।
सिंगरौली जिले के देवसर इलाके के अकौनी गांव में खलिहान में लगी आग से 25 किसानों की करीब 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
.
आग दोपहर 12 से 1 बजे के बीच लगी। स्थानीय किसान गोमती प्रसाद केवट के अनुसार, तेज हवा और सूखी फसल की वजह से आग तेजी से फैल गई। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
आग बुझाती दमकल।
पीड़ित किसान राम मिलन नई बैढ़न गए थे। आग की सूचना मिलते ही वे गांव लौटे। उन्होंने बताया कि साल भर की मेहनत आग में जल गई है। अब उनके घर में खाने के लिए एक दाना भी नहीं बचा है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। हर तरफ महिलाएं और पुरुष रोते-बिलखते नजर आए। बैढ़न से पहुंची दमकल की गाड़ी ने बची-कुची आग को बुझाया।

किसान गोमती प्रसाद केवट की भी पूरी फसल जल गई।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। खलिहान के पास एक बिजली का खंभा है, जिसके तार काफी नीचे लटक रहे थे। इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।