Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeबिहारसिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार: बोली- लड़का...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार: बोली- लड़का पागल है, बिना दुल्हन के लौटी बारात; लड़की वाले बोले- दहेज लौटाओ – Kaimur News


कैमूर में सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला भभुआ का है। चेनारी के बगाढ़ी गांव निवासी शिववचन बिंद के बेटे हीरा उर्फ पवन कुमार रविवार को कटरा गांव में बारात लेकर पहुंचे थे। बड़े ही धूमधाम से बारातियों का स्वागत हुआ।

.

इसके बाद द्वार पूजा और बरनेत की रस्में पूरी हुई। लेकिन सिंदूर दान के समय दूल्हे का हाथ कांपने लगा। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को पागल बताते हुए विवाह से मना कर दिया।

मामला बिगड़ने पर डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को भभुआ थाने बुलाया।

थाने में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश हुई। लेकिन लड़की और उसके परिवार वाले शादी के लिए नहीं माने। इसके बाद बारातियों को दुल्हन के बिना घर वापस लौटना पड़ा।

समझौता नहीं होने पर थाने से वापस घर लौट रहा दुल्हा।

लड़के को पागल बोलकर शादी से किया इनकार

लड़के के जीजा ने बताया कि ‘शादी की सारी रस्में बहुत धूमधाम से हुई। जयमाला से लेकर तिलक तक की रस्में हो चुकी थीं। लड़की को जेवरात भी चढ़ा दिए गए थे।’

‘मंडप में शादी की रस्म चल रही थी। लेकिन जब सिंदूरदान के समय महिलाओं के शोर-गुल से लड़के का हाथ हिल गया। इतने में दुल्हन ने शादी रुकवा दी। वो कहने लगी की लड़का पागल है, मुझे इससे शादी नहीं करनी है।’

‘इसके बाद वहां मौजूद परिजन और रिश्तेदारों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष नहीं माने। फोन कर जब डायल 112 को बुलाया तो वो हमें थाने ले आई। यहां पुलिस के समझाने पर भी लड़की शादी के लिए नहीं मानी। दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया।’

दहेज का पैसा लौटाने की मांग

दूल्हे के पिता ने बताया कि ‘शादी एक लाख रुपए में तय हुई थी। उन्होंने 90 हजार रुपए नगद दिए थे। इसमें से 30 हजार के गहने, 20 हजार की साड़ी और 10 हजार डीजे में खर्च किए।’

‘बाकी राशि बारात के वाहन में लगी। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की वाले सारा जेवर रख लिए और अब पैसों की मांग कर रहे हैं।’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular