Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeराज्य-शहरसिंधिया ने 44 करोड़ की गोशाला निर्माण का किया भूमिपूजन: 5000...

सिंधिया ने 44 करोड़ की गोशाला निर्माण का किया भूमिपूजन: 5000 गायों को मिलेगा आसरा; कैंसर के इलाज के लिए बनेगी औषधि – Guna News


गौशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन करते केंद्रीय मंत्री।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार देर रात गुना पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने सर्किट हाउस में नागरिकों से मुलाकात करने के बाद वे खड़ेश्वरी आश्रम के पास पांज गांव पहुंचे। यहां 44 करोड़ की लागत से बनने वाली गोशाला और गौ अभयारण्य का भूमिपूजन क

.

गोवर्धन गोशाला समिति के अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि गोशाला के साथ यहां अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा। जहां पांच हजार गायों को आसरा दिया जाएगा।

सिंधिया ने लगाया जनता दरबार

बुधवार सुबह सर्किट हाउस में केन्द्रीय मंत्री ने जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

गौशाला में गायों का पूजन करते सिंधिया।

बेसहारा गायों को संरक्षण के साथ मिलेगा इलाज

गोवर्धन गोशाला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि समिति के पास स्वयं के स्वामित्व की लगभग 140 बीघा भूमि ग्राम पांज में खड़ेश्वरी आश्रम के सामने उपलब्ध है। जिस पर गोशाला गौ अभ्यारण और अनुसंधान केंद्र का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना के प्रथम चरण में 5000 गायों के लिए योजना बनाई गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जिले की सड़कों पर घूम रही भूखी प्यासी बीमार और दुर्घटनाओं में घायल बेसहारा गायों को लाकर सुरक्षित जीवन देना है। इस परियोजना में गायों के संरक्षण के अतिरिक्त घायल और बीमार गायों के लिए अत्यंत आधुनिक चिकित्सालय जिसमें संवेदनशील ढंग से गायों की चिकित्सा की जाएगी।

कैंसर के इलाज के लिए तैयार होंगी औषधि

गोवंश से प्राप्त होने वाले पदार्थ से उत्कृष्ट उत्पादन का निर्माण किया जाएगा। गोवंश से प्राप्त होने वाले पंचगव्य के माध्यम से चिकित्सा की जाएगी। पंचगव्य पर अनुसंधान केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहाँ कैंसर जैसी जघन्य बीमारियों के इलाज के लिए औषधियां तैयार की जाएंगी। गोवंश के पंचगव्य से जैविक बीज उपचार, जैविक खाद, कीटनाशक एवं अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। गोपालन, गोवंश की चिकित्सा आदि विषयों पर अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए 500 प्रशिक्षणार्थियों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular