Saturday, June 21, 2025
Saturday, June 21, 2025
Homeराज्य-शहरसिकल मित्र पहल का करेंगी शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 को...

सिकल मित्र पहल का करेंगी शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 को इंदौर आकर 19 को बड़वानी जाएंगी – Indore News



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर आएंगी। रात्रि विश्राम के बाद वे 19 जून को विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर बड़वानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यहीं पर जेनेटिक काउंसलिंग के लिए सिकल मित्र पहल का शुभारंभ करेंगी।

.

रविवार को कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने रेसीडेंसी कोठी व एयरपोर्ट पर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार राष्ट्रपति 18 जून की शाम को इंदौर आएंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। तैयारियों की समीक्षा के दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय, राजेंद्र रघुवंशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश में 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी

प्रदेश के जनजातीय बहुल इलाकों में अब तक 1.06 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें 29 हजार 227 सिकल सेल रोगी मिले हैं। 2 लाख से ज्यादा सिकल वाहक चिह्नित किए हैं। इनका नि:शुल्क उपचार, जेनेटिक काउंसलिंग की जा रही है। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। गर्भावस्था में भी सिकल सेल की जांच के लिए नवाचार किया है। सिकल सेल एक प्रकार का अनुवांशिक रक्त विकार है।

2047 तक इस बीमारी को हटाने का लक्ष्य

केंद्र ने राष्ट्रीय अभियान से 2047 तक इसके उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में भी 33 जनजातीय बहुल जिलों में अभियान के तहत काम चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular