Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeपंजाबसिद्धू मूसेवाला केस में गवाह से सवाल-जवाब: गुरप्रीत सिंह की गवाही...

सिद्धू मूसेवाला केस में गवाह से सवाल-जवाब: गुरप्रीत सिंह की गवाही कंप्लीट, दूसरे गवाहों को भी कोर्ट में पेश करने के आदेश – Mansa News



पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में आज मानसा की अदालत में आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। वहीं सिद्धू मूसे वाला के साथ घटना के समय मौजूद गवाह गुरप्रीत सिंह से जग्गू भगवानपुरिया के वकील ने सवाल-जवाब किए। जिसके चलते आज गुरप्रीत

.

सिद्धू मूसे वाला कल्त केस के वकील एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि सिद्धू मूसे वाला कत्ल मामले की आज मानसा कोर्ट में पेशी हुई। इस पेशी के दौरान जग्गू भगवानपुरिया के वकील द्वारा सिद्धू मूसे वाला के साथ घटना के समय गाड़ी में मौजूद गुरप्रीत सिंह से सवाल जवाब किए। जिसके चलते गुरप्रीत सिंह की गवाही कंप्लीट हो गई है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के वकील सुमित सभी आरोपियों के वकील ने गवाह गुरप्रीत सिंह से सवाल-जवाब किए थे।

अगली सुनवाई 8 नवंबर को

अदालत द्वारा दूसरे सभी गवाहों को अगली पेशी पर पेश होने के आदेश जारी किए हैं। एडवोकेट सतिंदर पाल सिंह मित्तल ने बताया कि दूसरे सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उन्होंने बताया कि कोर्ट द्वारा अगली पेशी 8 नवंबर 2024 निश्चित की है। इस पेशी पर दूसरे गवाहों को भी पेश होने की आदेश जारी किए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular