Saturday, June 21, 2025
Saturday, June 21, 2025
Homeराज्य-शहरसिरमौर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन: राजीव बिंदल...

सिरमौर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन: राजीव बिंदल बोले- जानता को कर रही गुमराह, एक भी गारंटी पूरी नहीं की – Paonta Sahib News


कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज बीजेपी के पूर्व मंत्रियों, बीजेपी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

.

रैली में भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते हुए नाहन की सड़कों पर उतरे। इस मौके पर नहान मुख्यालय में जिला सिरमौर के पांच विधानसभा सीटों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चौधरी सुखराम ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बेरोजगारों के साथ कर्मचारी भी सड़कों पर

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार 2 साल पूरे होने का जश्न मना‌ रही है। जबकि सरकार ने प्रदेश की वित्तीय हालत खराब कर दी है। वेतन देने के लिए पैसे नहीं है नई भर्तियां खत्म हो रही है। लेकिन सुक्खू सरकार किस बात का जश्न मना रही है।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।

कांग्रेस की ये सरकार कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। प्रदेश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया गया है। सरकार ने करीब डेढ़ लाख पदों को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्ष से प्रदेश में बेरोजगारों के साथ-साथ कर्मचारी भी सड़कों पर है और आए दिन राजधानी में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल।

125 यूनिट फ्री दी जाने वाली बिजली भी बंद कर की

इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की ये सरकार हिमाचल की जनता को 2 साल पहले हुए चुनाव में गुमराह कर सत्ता में आई थी। चुनाव के दौरान कई गारंटी दी थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। पूर्व ऊर्जा मंत्री और पांवटा विधानसभा के विधायक चौधरी सुखराम ने कहा कि हिमाचल की सरकार दो साल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है।

प्रदेश को कंगाल कर दिया तो अब ये कि बात का जश्न मना रही है। सरकार ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा किया था। सुक्खू सरकार ने अब बीजेपी के समय 125 यूनिट फ्री दी जाने वाली बिजली भी बंद कर दी। पछाद विधानसभा की बीजेपी विधायक रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं को 1500 देने की गारंटी दी थी। लेकिन ये गारंटी भी पूरी नहीं कर सकी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular