Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणासिरसा में आस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर ठगी: चंडीगढ़...

सिरसा में आस्ट्रेलिया का वीजा लगाने के नाम पर ठगी: चंडीगढ़ की कंपनी ने युवक से ठगे 2 लाख 89 हजार – Sirsa News


हरियाणा के सिरसा जिले में आस्ट्रेलिया का विजिटर वीजा दिलाने के नाम पर 2 लाख 89 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चंडीगढ़ स्थित वीजा कंपनी एसएस वीजा स्पोर्ट्स सर्विसज के निदेशक सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है

.

रानियां थाना।

सतबीर ने बात करते हुए आश्वस्त किया कि हमारी कंपनी का रिजल्ट 90 से 95 प्रतिशत है। आपके टूरिस्ट वीजा के लिए पहले स्पोसंर भी अरेंज करनी होगी। बाकी आप दफतर के कर्मचारियों जशनदीप, जसलीन तथा सुखविंद्र से बात कर लेना वो गाइड कर देंगे। सतबीर ने बाकी राशि वीजा कंपनी के खाते में जमा करवाने के लिए कहा। अर्शदीप ने बताया कि जशनदीप व सुखविंद्र सिंह ने मेरे द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर दिया तथा उसके बाद 08-02-2024 को 11800 रुपए गूगल पे किए। इसके बाद जसलीन ने उसे बताया कि उसकी स्पांसरशिप आ गई है तथा बाकी बात विक्रमजीत सिंह सर बताएंगे। विक्रमजीत सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि आप 108000 रुपए जमा करवा दें, बाकी वकील की फीस 70000 रुपए और फंडज शो के लिए 1,00,000 रुपए जमा करवाने होंगे। इस राशि के बारे में आपको बाद में हमारे मैनेजर जशनदीप बताएंगे कि यह राशि कब और किस खाते में जमा करवानी है, फिलहाल 1,08,000 रुपए जमा करवा दें। उसने 15-02-2024 को 1,08,000 रुपए अपने एचडीएफसी बैंक रानियां के खाते से आरटीजीएस द्वारा जमा करवाए। इसके बाद आफिस से जसलीन ने फोन करके मैनेजर जशनदीप सिंह से बात करवाई तो उसने कहा कि आपकी फाइल प्रोसीड करवानी है, आप हर हालत में फरवरी 2024 में ही वकील की 70000 रुपए फीस जमा करवाएं।

उसके कहने पर उसने यह फीस 29-02-2024 को जमा करवा दी। इसके बाद सुखविंद्र सिंह ने बताया कि फंडज शो करवाने है, इसलिए 1,00,000 रुपए जमा करवा दें ताकि मार्च महीने में फाइल प्रोसीड हो सके। फंडज शो होते ही 20-25 दिन में वीजा आ जाएगा। इस पर उसने 13-3-2024 को आरटीजीएस करवा दी। इस तरह उसने एसएस वीजा स्पोर्टस सर्विस लिमिटेड के खाते में 289000 रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद कंपनी से फोन आने बंद हो गए। वह परेशान होकर चंडीगढ़ आफिस में 23-8-2024 को गया तो ऑफिस को ताला लगा हुआ था। इससे उसे अहसास हुआ कि कंपनी संचालक / कर्मचारियों ने षडयंत्र करके टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर उससे 2,89,000 रुपए हड़प लिए। इसके बाद उसने नवंबर महीने में पुलिस को शिकायत दी। एसपी कार्यालय की ओर से प्रारंभिक जांच करवाने के बाद अब केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अब रानियां थाना पुलिस ने अर्शदीप सिंह की शिकायत पर वीजा कंपनी के निदेशक सतबीर सिंह, विक्रमजीत सिंह,प्रबंधक जशनदीप सिंह, सहायक प्रबंधक जसलीन कौर व सुखविंद्र सिंह के खिलाफ धारा 420,406,102बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular