Thursday, June 26, 2025
Thursday, June 26, 2025
Homeहरियाणासिरसा में मां-बेटी सुसाइड में खुलासा-अंतिम बार पति से बात: फोटो...

सिरसा में मां-बेटी सुसाइड में खुलासा-अंतिम बार पति से बात: फोटो भेज बोली-तूं तंग करता था, आज मेरी मां मर गई, मै नहीं बचूंगी – Sirsa News


सिरसा के डबवाली में मां-बेटी सुसाइड केस में मृतका अमृतपाल कौर अपने पति जादविन्दर सिंह।

हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में मां-बेटी सुसाइड केस में कई खुलासे हुए हैं। मृतक महिला की बेटी की खुद सुसाइड करने से पहले अपने पति ( सेल्स मैनेजर) से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। उसे अपनी मां की सुसाइड करने की पंखे पर लटकी हुई की फोटो भी अपने पति

.

इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। पहले अपनी मां को फंदे से नीचे उतारने की कोशिश की। जब अकेली से नीचे उतारने की कोशिश की। जब वजन ज्यादा था और वह उतर नहीं पाई तो चाकू से चुन्नी के फंदे को काटने की कोशिश की। तभी उसकी मां नीचे फर्श पर गिर गई। इसके बाद खुद चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। जब फोन कटने के बाद यह हाल ए सुरत देखा तो सेल्स मैनेजर ने अपने ससुर (रणजीत सिंह) कर फोन कर कहा कि मां (सास) ने फंदा लगा दिया है।

जब महिला का पति रणजीत सिंह घर पहुंचा तो मेन गेट बंद था। उसने बाहर की खिड़की को तोड़ा और एंट्री की। जब घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी ( राजविन्दर कौर) कमरे में फर्श पर नीचे लेटी पड़ी थी और बेटी ( अमृतपाल कौर) पंखे पर फंदे से लटक रही थी। दोनों ही जीवित नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सिरसा के डबवाली में मां-बेटी के सुसाइड के बाद उसके घर में मौके पर पहुंची पुलिस।

इस घटनाक्रम के समय बुजुर्ग महिला भी घर पर थी

इस घटनाक्रम के समय 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ( महिला की सास और उसकी बेटी की दादी) भी घर पर मौजूद थी। मगर बुजुर्ग होने के कारण उनको न सही से कुछ सुन पाया तो न ही कुछ देख पाई। वो घर के बाहर ओर कमरे में बैठी थी।

शादी के बाद जादविन्द्र की बढ़ी डिमांड, बर्थ-डे पर मांगी सोने की अंगूठी

परिजनों व विवाहिता के चाचा गुरदीप सिंह के अनुसार, शादी के बाद पति जादविन्दर सिंह ( सेल्स मैनेजर) की शादी के बाद डिमांड बढ़ गई थी। शादी के समय भी खुद को सेल्स मैनेजर बताकर लड़की पक्ष के लोगों को शादी में बारात की आवभगत के लिए खान-पान से लेकर गहनें देने तक कई डिमांड रखी थी।

हाल ही में जादविन्दर का बर्थ-डे था, उसमें भी सोने की अंगूठी की डिमांड रखी। विवाहिता के पिता रणजीत सिंह ने उसे व उसकी बहन ( विवाहिता की नंनंद) के लिए भी सोने की अंगूठी खरीदी, जिस पर करीब एक लाख खर्चा आया। यह भी कहा कि विवाहिता के पिता ने शादी के लिए प्लॉट तक भी बेच दिया था। क्योंकि यह इकलौती संतान थी। इसलिए यह सोचकर खर्चा किया, ताकि बेटी अच्छे घर में चले जाए तो किसी तरह का दु:ख न हो।

मृतका अमृतपाल कौर अपने पति जादविन्दर के साथ।

मृतका अमृतपाल कौर अपने पति जादविन्दर के साथ।

फेविकॉल कंपनी में हैं सेल्स मैनेजर, पिता बोले, दो नहीं तीन हत्याएं

परिजनों के अनुसार, महिला का पति फेविकॉल कंपनी ( Pidilite Company) में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। अमृतपाल कौर बीए तक पढ़ी-लिखी थी। अमृतपाल की आठ माह पहले पंजाब के बठिंडा के अमरपुरा बस्ती एरिया वासी जादविन्दर सिंह के साथ शादी हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती भी थी। विवाहिता अमृतपा कौर के पिता बोले, यह दो नहीं तीन हत्याएं हैं। एक हत्या उसके पेट में बच्चे की भी है।

पति के खिलाफ केस दर्ज, फोन कब्जे में लिए

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मृतक महिला के पति रणजीत के बयान पर आरोपी पति जादविन्दर सिंह के खिलाफ तंग करने व उकसाने के लिए आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक महिला व उसकी बेटी दोनों के फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं। जिनके पासवर्ड लगा है, जिसका पता मृतका विवाहिता का है। आईटी से ही पता लग सकता है।

मृतक अमृतपाल कौर अपनी दादी और मृतक मां राजविन्दर कौर के साथ और बीच में उसके पिता रणजीत सिंह।

मृतक अमृतपाल कौर अपनी दादी और मृतक मां राजविन्दर कौर के साथ और बीच में उसके पिता रणजीत सिंह।

परसों को राजी-खुशी छोड़ गया और घर जाकर फोन कर बोला-डिवोस लेना है

मृतक अमृतपाल कौर के चाचा गुरदीप सिंह ने बताया कि परसों सोमवार शाम के समय जादविन्दर अमृतकौर को उसके घर डबवाली में छोड़कर गया था। घर जाने के बाद उसने अमृतपाल कौर को फोन किया कि उसे डिवोस लेना है। इसके बाद अपने ससुर को फोन किया कि पेपर तैयार कर लो। इतना सुनते ही वह सीधा दुकान बंद कर घर आ गए। पहले अपनी पत्नी राजविन्दर कौर से पूछा और फिर बेटी अमृतपाल कौर से बात की।

तब अमृतपाल कौर ने बताया था कि उसके पति जादविन्दर के दूसरी लड़की के साथ संबंध है, जो उसके साथ कॉलेज में पढ़ती थी। उसी को वह लाना चाहता था। उसकी कॉलेज समय से साथ पढ़ने वाली लड़की से बात होती है और उसे लेकर आएगा।

मृतक अमृतपाल कौर अपनी मां, दादी और पिता रणजीत सिंह के साथ। यह फोटो जन्मदिन के दिन लिया था।

मृतक अमृतपाल कौर अपनी मां, दादी और पिता रणजीत सिंह के साथ। यह फोटो जन्मदिन के दिन लिया था।

भी केस दर्ज हुआ है तो तलाश जारी है

डबवाली सिटी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतका राजविन्दर के पति रणजीत सिंह के बयान पर पति जादविन्दर सिंह के खिलाफ तंग करने और उकसाने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। अभी केस दर्ज किया है तो तलाश भी जारी है। विवाहिता के फोन को कब्जे में लिया है। जिससे उसने फोटो भेजें थे।

यह जानिएं पूरा मामला

दरअसल, यह मामला डबवाली के सुंदर नगर के वार्ड-6 का है। राजविंदर के पति रणजीत सिंह ने बताया है कि वह दर्जी हैं। घर से कुछ दूरी पर उनकी दुकान है। घटना के समय वह अपनी दुकान पर ही थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्हें दामाद जादविंदर का फोन आया। उसने बताया कि अमृतपाल और राजविंदर कौन ने आत्महत्या कर ली।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular