हरियाणा के सिरसा जिले की रानियां पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। 2 मई को खारियां रोड जोधपुरिया में हुई अनाज चोरी के मामले को सुलझा लिया है। जिसमें दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ करने के बाद कोर्ट
.
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
जानकारी के अनुसार पीड़ित राजबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 17 बैग गेहूं और 3 बैग सरसों चुरा ले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नानुआना रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रानियां के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिंह और निशान सिंह पुत्र जोगा सिंह के रूप में हुई है।
कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया सारा अनाज बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।