Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeराज्य-शहरसिवनी के घंसौर में सड़क हादसा, दो घायल: बंदम गांव के...

सिवनी के घंसौर में सड़क हादसा, दो घायल: बंदम गांव के पास बाइक पत्थर से टकराई; एक जबलपुर रेफर – Seoni News


सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में बंदम गांव के पास शनिवार रात एक बाइक बेकाबू होकर पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसमें से एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है।

.

घायल युवकों की पहचान रवि उइके और छोटे लाल उइके के रूप में हुई है। दोनों बंदम गांव के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते हैं। घटना उस समय हुई जब दोनों घंसौर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही बाइक बेकाबू होकर पत्थर से टकरा गई।

घायल को जबलपुर ले जाते परिजन।

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक को डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया।

घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि बाइक फिसलने से हादसा हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular