Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeराज्य-शहरसिवनी में घंसौर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन: रात...

सिवनी में घंसौर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन: रात 2 बजे मोहगांव जलाशय में हुआ, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे – Seoni News


सिवनी जिले के घंसौर में चैत्र नवरात्रि पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन देर रात किया गया। घंसौर सिवनी जिले का एकमात्र विकासखंड है, जहां चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

.

श्रद्धालुओं ने शारदा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की थी। स्थापना के बाद से प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजन और आरती की गई। साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया।

अष्टमी के दिन विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन पूजन के साथ भंडारा और कन्या भोज का आयोजन हुआ। रात्री में देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया। जबलपुर की देवी गीत गायिका मानसी नागेश ने रातभर भजनों की प्रस्तुति दी।

विसर्जन यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग पर माता के जयकारे लगाए। रात करीब 2 बजे मोहगांव जलाशय में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular