Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeमध्य प्रदेशसिवनी में स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू, माहिला घायल: मढदेवरी गांव...

सिवनी में स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू, माहिला घायल: मढदेवरी गांव के पास हुई घटना; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर – Seoni News


सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में मढदेवरी गांव बुधवार रात स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू होने से पीछे बैठी महिला गिरकर घायल हो गई।

.

जानकारी के अनुसार मेनवती उइके अपने पति सुरेश उइके (40) के साथ बाइक पर सुजालपार से मढदेवरी जा रही थी। मढदेवरी गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक कूदने से मेनवती का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई।

घायल महिला को जबलपुर रेफर किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है। घटनास्थल पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। हादसे के समय यदि वहां अधिक भीड़ होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular