नीमच नगरपालिका में एक दिन पहले मंगलवार को हुई घटना के बाद कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के निजी सहायक और सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र जैन ने सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की थी।
.
बुधवार शाम करीब 7 बजे नगरपालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद सभी कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय गए। वहां डिप्टी कलेक्टर चंदन सिंह धारवे को भी ज्ञापन दिया गया।
सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक पर केस दर्ज करने की मांग की
कर्मचारियों ने राजेंद्र जैन के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।