Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में मालवाहक वाहन के सामने आया तेंदुआ: वन विभाग को...

सीतापुर में मालवाहक वाहन के सामने आया तेंदुआ: वन विभाग को सूचना के बावजूद नहीं मिली मदद, आसपास के गांवों में दहशत – Sitapur News


अभिषेक सिंह | सीतापुर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में तेंदुए की शुक्रवार की देर रात मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मुसैदाबाद और बेनीमाधवपुर गांव की सीमा पर एक खेत में तेंदुआ देखा गया।

बेनीमाधवपुर गांव के लवकुश रात को अपने मालवाहक वाहन से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे तेंदुए को देखा। वह तुरंत पीछे हटे और गांव वालों को सूचित किया। कुछ ग्रामीणों के साथ वह वापस पहुंचे। त्रिलोकी के खेत में तेंदुआ बैठा मिला। लवकुश ने तेंदुए का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन कई घंटों तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है।

तेंदुए की मौजूदगी से बेनीमाधवपुर और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular