Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeमध्य प्रदेशसीतारेवा नदी में बनाया गया 63 बोरियों का बंधान: 200 बोरी...

सीतारेवा नदी में बनाया गया 63 बोरियों का बंधान: 200 बोरी बंधान का लक्ष्य, 63 बोरियां लगाईं; मंदिर प्रांगण की भी सफाई – Narsinghpur News


बंधान के लिए बोरियों में मिट्टी भरते लोग।

नरसिंहपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदियों और झरनों में बोरी बंधान का कार्य चल रहा है। मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद सांईखेड़ा की नवांकुर संस्था बिछुआ सेक्टर सीतारेवा नदी पर यह कार्य कर रही है।

.

नदी में कुल 200 बोरी बंधान बनाने का लक्ष्य है। अब तक 63 बोरियों का बंधान पूरा हो चुका है। साथ ही मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई भी की गई। कार्यकर्ताओं ने जल कुंभी, पूजन सामग्री और कचरे को एकत्र कर उचित तरीके से निपटाया। नगर परिषद चीचली के सीएमओ, जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने सीतारेवा नदी के आसपास सफाई अभियान चलाया।

जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा ने बताया कि इस पहल से गर्मी के मौसम में जल की उपलब्धता बनी रहेगी। इससे पशु-पक्षियों, नागरिकों और कृषि के लिए पानी सुनिश्चित होगा। यह अभियान जनप्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थान, प्रस्फुटन समितियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से चल रहा है। सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी और परामर्शदाता भी इसमें योगदान दे रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular