Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeदेशसीमा हैदर पर गुजरात से आए युवक ने हमला किया: घर...

सीमा हैदर पर गुजरात से आए युवक ने हमला किया: घर में घुसकर गला दबाया, थप्पड़ मारे; बोला-सीमा ने मेरे ऊपर काला जादू किया – Noida (Gautambudh Nagar) News


नोएडा में पाकिस्तानी सीमा हैदर पर युवक ने हमला कर दिया। शनिवार शाम को गुजरात से एक युवक सीमा के घर पहुंचा। आरोप है कि मेन गेट पर जोर-जोर से पैर मारे, फिर अंदर घुसते ही सीमा का गला दबाने लगा। उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। घटना से सीमा हैदर घबरा

.

शोर सुनते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे। हमलावर को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सीमा हैदर ने अफसरों को घटना की जानकारी दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सीमा ने उस पर काला जादू कर दिया है।

आरोपी तेजस झानी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

ACP बोले-आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं आरोपी युवक की पहचान गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के टीबी हॉस्पिटल के पास रहने वाले तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई के रूप में हुई है। युवक गुजरात से ट्रेन के जरिए दिल्ली आया। किसी तरह रबूपुरा स्थिति सीमा हैदर के घर पहुंच गया। एसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

सीमा ने पाकिस्तान न भेजे जाने की गुहार लगाई थी।

सीमा ने पाकिस्तान न भेजे जाने की गुहार लगाई थी।

सीमा हैदर ने की थी योगी से भावुक अपील कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद यूपी से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। इस बीच ग्रेटर नोएडा में रह रहीं सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से उन्हें भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। सीमा हैदर ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं।

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह हैं। वह एक महिला पत्रकार पर सीमा के वकील भड़क गए थे।

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह हैं। वह एक महिला पत्रकार पर सीमा के वकील भड़क गए थे।

महिला पत्रकार पर भड़क गए थे सीमा के वकील हाल में ही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का वीडियो सामने आया था। इसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह महिला पत्रकार को ‘सीमा हैदर’ की जगह ‘सीमा मीणा’ कहने के लिए कहते हैं। पत्रकार सीमा से सवाल पूछना चाहती है, लेकिन वकील उसे टोकते हुए कहते हैं- सीमा हैदर मत बोलो, सीमा मीणा बोलो। उसे हैदर नहीं बोलोगी।

सीमा हैदर का केस अलग, ATS के पास सारे कागजात: वकील

4 दिन पहले दैनिक भास्कर ने एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) के सोर्सेज से सीमा हैदर के केस का अपडेट लिया था। साथ ही उनके वकील से भी समझने की कोशिश की कि पाकिस्तानियों को वापस भेजने के आदेश से वो बच कैसे गई। सीमा के वकील एपी सिंह ने हमें वे 3 कारण बताए, जिनकी वजह से सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा गया।

  • सीमा यहां वीजा लेकर नहीं आई। वो जब आई तो उसकी जांच हुई और वो गिरफ्तार भी हुई। अब भी जांच चल रही है। उसके लिए सरकार और जांच एजेंसियों ने जो गाइडलाइन बनाई है, वो उसका पालन कर रही है। इसलिए पहलगाम हमले के बाद बनी उस लिस्ट में वो शामिल नहीं की गई, जिन्हें पाकिस्तान भेजा जाना था।
  • दूसरा और सबसे अहम कवच उसका परिवार बना। उसके पति और ससुराल वाले सभी लोग भारतीय हैं। सबसे बड़ा कवच उसकी पांचवीं संतान यानी डेढ़ महीने पहले भारत में पैदा हुई उसकी बेटी है। हमारे कानून में सामान्य दशा में मां को बच्ची से अलग करने की प्रक्रिया नहीं है। वकील एपी सिंह का दावा है कि नेचुरलाइजेशन के नियम के आधार पर बच्ची जन्म के साथ भारतीय नागरिक है।
  • एपी सिंह के मुताबिक, सीमा हैदर ने यहां के तौर-तरीके से शादी की और हिंदू धर्म अपनाया। वो अब खुद को सीमा हैदर नहीं, बल्कि सीमा सचिन मीणा कहती है। तो क्या सीमा अब पूरी तरह से सुरक्षित है। वो अब भारत में ही रहेगी? इसके जवाब में एडवोकेट एपी सिंह कहते हैं, ‘देखिए मैं बस इतना जानता हूं कि सीमा ने भारत के धर्म और संस्कृति को अपना लिया है।

——————–

ये भी पढ़ें : आगरा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या:गन पॉइंट पर शोरूम लूटा, मालिक भिड़ा तो सीने पर गोली मारी, देखिए लुटेरों की पहली तस्वीर

आगरा में लुटेरों ने ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से दो युवक आए, शोरूम के अंदर घुसे। स्टाफ से पूछा- यहां का मालिक कहां है? इसके बाद बैग निकाला। शोरूम में काम कर रही महिला कर्मचारी को गन पॉइंट पर ले लिया। दुकान में रखी ज्वेलरी और पैसे भरे। बोले- मेरे नीचे जाने तक शांत रहना…वरना जान से मार दूंगा। लुटेरे जैसे ही सीढ़ी से नीचे उतरे, शोरूम मालिक आ गए और बदमाशों को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular