Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशसीहोर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई: ब्रीथ एनालाइजर...

सीहोर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई: ब्रीथ एनालाइजर से 8 चालक पकड़े गए, वाहन जब्त कर केस दर्ज – Sehore News



सीहोर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने रात से सुबह तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर की मदद से 8 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा।

ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर रात में शहर में गश्त की गई। संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। जिन चालकों में शराब की पुष्टि हुई, उनके खिलाफ मौके पर पंचनामा भरा गया। साथ ही उनके वाहन जब्त कर लिए गए।

पुलिस ने सभी आरोपी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। इन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। यातायात पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular