Tuesday, June 10, 2025
Tuesday, June 10, 2025
Homeमध्य प्रदेशसीहोर में सोमवार को बारिश की संभावना: दिन में 35, रात...

सीहोर में सोमवार को बारिश की संभावना: दिन में 35, रात में 18 डिग्री तापमान; 10 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही हवाएं – Sehore News


सीहोर में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार काे जिले में बूंदाबांदी हो सकती है।

.

बता दें कि, बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। परसों जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया है। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के अनुसार, कल बारिश की संभावना है।

उत्तर दिशा से आ रही हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। आसमान में बादलों की घनता लगातार बढ़ रही है। कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इन्हीं कारणों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular