Tuesday, June 10, 2025
Tuesday, June 10, 2025
Homeबिहारसुपौल में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी: किसान को लगी गोली,...

सुपौल में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी: किसान को लगी गोली, अपराधियों ने घर पर फेंका बम – Supaul News


सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत कर्णपट्टी कुशहा वार्ड नंबर 13 में रविवार देर रात जमीन विवाद में गोलीबारी और घर पर बम फेंकने की घटना सामने आई है। घटना में गोली लगने से 1 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ल

.

घायल व्यक्ति की पहचान कर्णपट्टी कुशहा वार्ड नंबर 13 निवासी वेदानंद यादव का बेटा अर्जुन यादव (32) के रूप में हुई है। घटना देर रात 11:30 बजे की है।

15-20 की संख्या में आए अपराधियों ने घर पर फेंका बम

घटना को लेकर जख्मी अर्जुन यादव ने बताया कि, ’15-20 की संख्या में आए हथियार और लाठी-डंडा से लैश अपराधियों ने घर पर बम फेंक दिया। इसी दौरान अपराधियों में शामिल अमित कुमार उर्फ बंटी ने मेरे ऊपर गोली चला दिया जो मुझे बाएं कंधे में लगी, अपराधियों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाई है, मुझे एक गोली लगी है।’

पीड़ित ने बताया कि, ‘आलू बम टाइप में बम जो है, वह अपराधी घर पर फेंक रहा था।’ वहीं घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी नंदकिशोर कुमार ने बताया कि, ‘घर के बगल का ही अमित कुमार उर्फ बंटी नाम का युवक 10-15 अज्ञात अपराधियों के साथ आया और गोली चलाने लगा, बम फेंकने लगा। हमलोग रोकने गए, हम आगे थे अर्जुन यादव पीछे था, इसी पर अपराधियों से पूछ ही रहे थे कि काहे गोली चल रहा है, ऐसे काहे कर रहा है। इसी पर अपराधियों ने गोली चला दी।’

पीड़ित अर्जुन यादव ने बताया कि, ‘अपराधियों ने गोली नंदकिशोर पर चलाई। लेकिन गोली मुझे लग गई।’

अस्पताल में भर्ती पीड़ित।

पीड़ित को 7-8 जगहों पर लगी है गोली

वहीं, अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि गोलीकांड में जख्मी एक व्यक्ति अर्जुन यादव को पुलिस द्वारा यहां लाया गया था, पीड़ित को बाएं कंधे में छर्रा टाइप में 7-8 जगहों पर गोली लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

डॉक्टर ने कहा कि पीड़ित गोली लगने से ही जख्मी हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी पीड़ित से ली गई। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना की असली वजह क्या थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular