सुपौल के त्रिवेणीगंज में गुरुवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। गुरुवार को थाने पर पहुंचे लोगों ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामसेवक रावत के खिलाफ हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष रिश्वत लेकर मामला रफा-दफा करते हैं। इसको ले
.
जानकारी के अनुसार मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे थे।लोगों ने थानाध्यक्ष राम सेवक रावत पर घूस देने वाले को बचाने और दूसरे पक्ष को केस में फंसाने का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शनकारी पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है।
बता दें कि पूर्व में भी थानाध्यक्ष के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने DIG से शिकायत की थी। दलालों के माध्यम से रिश्वतखोरी करने सहित अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया था।