Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर में घरेलू विवाद में मारपीट: विकलांग मां को घर में...

सुलतानपुर में घरेलू विवाद में मारपीट: विकलांग मां को घर में घुसने से बेटे ने किया मना, विरोध पर भाई ने भाई को पीटा – Sultanpur News


सुलतानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में घरेलू विवाद में मारपीट के बाद घायल हुआ युवक।

सुल्तानपुर शहर के चौक गल्ला मंडी में एक परिवारिक विवाद सामने आया है। आनंद कुमार ने अपने भाई पर घर पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। वह अपनी विकलांग मां को घर ले जाने गया था।

भाई ने मां-बेटे को घर में प्रवेश करने से मना कर दिया। विरोध करने पर शनिवार रात शीतला प्रसाद, पप्पू, राहुल, शुभम, आदित्य और रितेश ने लोहे की रॉड से आनंद कुमार पर हमला कर दिया। हमले में वह बेहोश हो गया।

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि पुलिस ने 3 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिलाधिकारी के आवास पर जाने पर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।

आनंद कुमार छह भाइयों में से एक हैं। एक भाई की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में तीन बहनें भी हैं। उनकी मां विकलांग हैं और चल-फिर नहीं सकतीं। आनंद अपनी मां की देखभाल करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई मकान को खाली कराकर किसी और को बेचना चाहते हैं। आनंद के पास कोई आय का स्रोत नहीं है। वह मां के साथ मकान में रहकर छोटी दुकानदारी करना चाहते हैं। पट्टीदारों के बीच चल रहे इस विवाद में भाइयों ने मकान में ताला लगा दिया है। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular