बिलासपुर में सुशासन तिहार के पहले दिन जनता की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। शहर के अधिकांश शिविरों में कोई नहीं पहुंचा। दोपहर तक कई शिविरों में एक भी आवेदन जमा नहीं हुआ।
.
नगर निगम के विकास भवन मुख्यालय के सामने राजेंद्र नगर स्कूल के शिविर में दोपहर एक बजे तक कोई आवेदन नहीं मिला। महिला थाना के पीछे वाचनालय का शिविर भी खाली रहा।
गोंड़पारा स्थित मनसुखलाल सोनी स्मृति भवन में सिर्फ एक आवेदन सड़क की समस्या को लेकर आया। लाला लाजपतराय नगर स्कूल में एक पेंशन आवेदन जमा हुआ। तिलक नगर स्कूल का शिविर पूरी तरह खाली रहा।
सुशासन तिहार के पहले दिन शिविर में कोई नहीं पहुंचा
वार्डों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि शिविरों का व्यापक प्रचार किया गया। वार्डों में एनाउंसमेंट भी कराए गए। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रशासन को जनता के करीब लाने के लिए की गई है। गर्मी में पेयजल समस्या को देखते हुए जल विभाग को पहले ही वार्डों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।
सुशासन तिहार के नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि शिविर स्थलों का चयन जनप्रतिनिधियों की सलाह से किया गया। पार्षद, विधायक, सांसद और मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को शिविर में आने का आग्रह किया गया। उनका दावा है कि शिविरों में 5-10 लोग पहुंच रहे हैं।

दोपहर तक एक भी आवेदन जमा नहीं हुए
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
शिविर स्थलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक समाधान पेटी में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर उसमें डाल सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था रहेगी। कॉमन सर्विस सेंटर का भी ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
70 वार्डों के इन स्थानों पर शिविर लगाए गए
जोन क्रमांक 1
- वार्ड क्रमांक- 1 बजरंग नगर, बच्चन बाई स्कूल
- वार्ड 2 अब्दुल कलाम नगर, सांस्कृतिक भवन, नया बाजार
- वार्ड 3 साई नगर, पौनी पसारी
- वार्ड 4 गोकुल नगर, सूर्यवंशी भवन
- वार्ड 13 पं. दीनदयाल नगर, वार्ड कार्यालय मंगला
- वार्ड 14 मिनीमाता नगर, शिव मंदिर गंगा नगर
जोन क्रमांक 2
- वार्ड- 5 डॉ. खूबचंद बघेल नगर, जैतखंभ के पास चबुतरा कुंदरापारा तिफरा
- वार्ड 6 यदुनंदन नगर, स्थल कार्यालय यदुनंदन नगर तिफरा
- वार्ड 7 कालिका नगर, विष्णु चौक चबुतरा तिफरा
- वार्ड 8 चित्रकांत नगर, सामुदायिक भवन मन्नाडोल तिफरा
- वार्ड 9 यातायात नगर, पानी टंकी चौक आजाद नगर परसदा
- वार्ड 10 गुरुगोविंद सिंह नगर, साहू समाज भवन मुक्तिधाम के पास सिरगिट्टी
- वार्ड 11 संत कबीर दास नगर, दुर्गा मंदिर के पास चबूतरा सिरगिट्टी
- वार्ड 12 बुढ़ादेव नगर, दैहानपारा सामुदायिक भवन सिरगिट्टी
जोन क्रमांक 3
- वार्ड 15 विकास नगर, हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन 27 खोली
- वार्ड 16 विष्णु नगर, प्राथमिक शाला कुदुदण्ड गायत्री मंदिर के पास
- वार्ड 17 नेहरू नगर, सेफर स्कूल परिसर, मुंगेली नाका
- वार्ड 18 तिलक नगर, शास.उच्च.माध्य.शाला तिलक नगर
- वार्ड 19 कस्तुरबा नगर, गजानंद मंदिर परिसर पारिजात कालोनी
- वार्ड 20 भक्त कंवर राम नगर, सिंधी पंचायत भवन
- वार्ड 21 गुरु घासीदास नगर, मंगल भवन मिनी बस्ती
- वार्ड 22 अम्बेडकर नगर, शासकीय उच्च माध्य. शाला राजेन्द्र नगर
जोन क्रमांक 4
- वार्ड – 23 मदर टेरेसा नगर, अम्बेडकर स्कूल, सत्यम चौक
- वार्ड 24 राजेन्द्र नगर, पानी टंकी दुर्गा मंदिर के पास प्रियदर्शनी नगर
- वार्ड 25 क्रांतिकुमार भारतीय नगर,घोडादाना प्रा.शाला तालापारा
- वार्ड 26 शहीद असफाक उल्ला नगर, सामुदायिक भवन, रमजानी बाबा मस्जिद के सामने
- वार्ड 27 विनोबा नगर, गायत्री मंदिर, विद्यानगर
- वार्ड 28 प्रियदर्शनी नगर, पानी टंकी, दुर्गा मंदिर के पास इंदिरा कालोनी तारबाहर
- वार्ड 29 संजय गांधी नगर, घोडादाना स्कूल तारबाहर
जोन क्रमांक 5
- 30 पं. मुन्नुलाल शुक्ल नगर,स्व. श्री मनसुख लाल सोनी सामुदायिक भवन गोड़पारा
- 31 लाला लाजपत राय नगर,लाला लाजपत राय स्कूल
- 32 शहीद विनोद चौबे नगर,वाचनालय भवन मसानगज
- 33 गांधी नगर,सिंधी धर्मशाला, फजलबाड़ा
- 34 संत रविदास नगर,कुम्हारपारा स्कूल
- 35 नागोराव शेष नगर,साव वाचनालय
- 36 बसंत भाई पटेल नगर,पुत्री शाला स्कूल
- 37 इंदिरा नगर,दुर्गा मंच टिकरापारा
- 40 महाराणा प्रताप नगर,राष्ट्रीय पाठशाला पुराना बस स्टैण्ड
जोन क्रमांक 6
- वार्ड- 38 तात्याटोपे नगर,गुजराती समाज भवन
- 39 शहीद भगत सिंह नगर,कंसा चौक सामुदायिक भवन
- 41 विवेकानंद नगर,पटेल समाज सामुदायिक भवन
- 42 शहीद चन्द्रशेखर आजाद नगर, पूर्व पंचायत भवन देवरीखुर्द
- 43 बंशीलाल घृतलहरे नगर, हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन
- 44 शंकर नगर,नेपाली समाज सामुदायिक भवन
- 45 शहीद हेमू कालानी नगर, सामुदायिक भवन हेमु नगर
- 46 गणेश नगर,अन्नपूर्णा सामुदायिक भवन
- 69 बिलासा दाई केवटिन नगर,हिन्दुस्तानी सेवा समिति
- 70 त्रिपुर सुंदरी नगर,दुर्गा पंडाल न्यू कालोनी
जोन क्रमांक 7
- 47 पं. रामगोपाल तिवारी नगर,प्राथमिक शाला चिल्हाटी
- 48 बिसाहूदास महंत नगर,अम्बेडकर भवन, मोपका
- 49 बी.आर. यादव नगर,रामायण चौक बहतराई
- 50 बैरिस्टर छेदीलाल नगर,राजीव विहार दुर्गा मंदिर
- 51 राजकिशोर नगर,वार्ड कार्यालय शक्ति चौक के पास
- 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर,पूर्व पंचायत भवन लिंगियाडीह
- 53 कमला नेहरू नगर,सामुदायिक भवन प्रभात चौक
- 54 भक्त माता कर्मा नगर,वार्ड कार्यालय चिंगराजपारा
- 55 माता परमेश्वरी नगर,डबरीपारा मंच चांटीडीह
- 56 विजय नगर,रामायण चौक चांटीडीह
- 57 अशोक नगर,डी.पी. लॉ कालेज परिसर अशोक नगर
- 58 रानी दुर्गावती नगर,बगदाई मंदिर डीएलएस कालेज के पास अशोक नगर
- 59 शहीद मंगल पाण्डेय नगर,अटल आवास सामुदायिक भवन
जोन क्रमांक 8
- वार्ड-60 कपिल नगर,चन्द्रा सामुदायिक भवन
- 61 पं. देवकीनंदन दीक्षित नगर,राधा कृष्ण मंदिर के पास लोधीपारा
- 62 शास्त्री नगर,सुदर्शन सामुदायिक भवन
- 63 अरविंद नगर,कान्हा सामुदायिक भवन बंधवापारा
- 64 महामाया नगर,राम चौरा के पास स्कूल में
- 65 संत नामदेव नगर,शिव शक्ति मंदिर इमलीभाटा
- 66 शिव दुलारे मिश्रा,बघवा मंदिर सामुदायिक भवन
- 67 विद्या सागर नगर,माता चौरा
- 68 रामकृष्ण परमहंस नगर,कोसा बाड़ी परशुराम भवन कोनी शामिल है।